Trusted Source Image

GPAT Scorecard 2026: जीपैट स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की एमफॉर्म प्रोग्राम में प्रवेश के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 09:57 AM IST | 1 min read

जीपीएटी 2026 स्कोरकार्ड और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

Back

GPAT Study Material

Download the ebook to learn the GPAT study material.

Download Now
जीपीएटी 2026 रिजल्ट 7 अप्रैल को जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जीपीएटी 2026 रिजल्ट 7 अप्रैल को जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जीपैट स्कोरकार्ड 2026 और जीपैट 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

जीपैट स्कोरकार्ड 2026 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, परसेंटाइल स्कोर, अखिल भारतीय रैंक (AIR) और योग्यता स्थिति जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। जीपीएटी 2026 स्कोरकार्ड और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

जीपीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को आयोजित की गई थी, जबकि इसके परिणामों की घोषणा 7 अप्रैल को की गई। जीपैट 2026 परीक्षा कुल 53,617 उम्मीदवारों ने दी थी, जिनमें से 5,362 अभ्यर्थी सफल हुए। जीपीएटी स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और यह तीन साल के लिए वैध है।

Also readNBEMS GPAT Result 2026: जीपैट रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ स्कोर परसेंटाइल, रैंक जानें

जीपैट 2026 स्कोरकार्ड केवल छह महीने की अवधि तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। स्कोरकार्ड और अंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1815/97323/login.html है।

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में सफल घोषित उम्मीदवारों को भारत भर के 800 से अधिक संस्थानों में उपलब्ध लगभग 39,890 एमफार्म सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

GPAT Scorecard 2026 Download: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जीपैट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • सूचना अनुभाग में, "सभी देखें" बटन पर क्लिक करें।
  • “जीपीएटी स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी - 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications