Trusted Source Image

NBEMS GPAT Result 2026: जीपैट रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ स्कोर परसेंटाइल, रैंक जानें

Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read

जीपैट परिणाम सभी उम्मीदवारों के विवरण वाली पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध होगा। मेरिट सूची देखने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

Back

GPAT Study Material

Download the ebook to learn the GPAT study material.

Download Now
जीपैट परिणाम सभी उम्मीदवारों के विवरण वाली पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
जीपैट परिणाम सभी उम्मीदवारों के विवरण वाली पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जीपैट में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जीपैट रिजल्ट देखने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। रैंक सूची पीडीएफ में उम्मीदवार की आवेदन आईडी, रोल नंबर, प्राप्त अंक, ओवरऑल रैंक, कटऑफ अंक और क्वालीफाइंग स्थिति सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

NBEMS GPAT Result 2026: क्वालीफाइंग परसेंटाइल

एनबीईएमएस ने जीपैट परिणाम के साथ-साथ कैटेगरीवाइज क्वालीफाइंग कटऑफ प्रतिशत भी जारी कर दिया है। क्वालीफाइंग परसेंटाइल नीचे देख सकते हैं।

श्रेणी
न्यूनतम योग्यता मानदंड
सामान्य, ईडब्ल्यूएस
50वां परसेंटाइल
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)
45वां परसेंटाइल
दिव्यांग (PwBD) - सभी श्रेणियों के लिए
45वां परसेंटाइल

NBEMS GPAT Result 2026: कटऑफ परसेंटाइल

उम्मीदवार की श्रेणी
ईडब्ल्यूएस स्थिति
PwBD स्थिति
कट-ऑफ परसेंटाइल
कट-ऑफ स्कोर
जीपैट रैंक
सामान्य
नहीं
नहीं
96.2586493
213
2059
सामान्य
नहीं
हाँ
48.9825988
104
27489
ईडब्ल्यूएस
हाँ
नहीं
90.8238059
180
4979
ईडब्ल्यूएस
हाँ
हाँ
50.0270437
105
26913
ओबीसी-एनसीएल
नहीं
नहीं
90.0870992
177
5431
ओबीसी-एनसीएल
नहीं
हाँ
45.7149785
100
29552
अनुसूचित जाति
-
नहीं
76.4664192
142
12820
अनुसूचित जाति
-
हाँ
46.5766455
101
28712
अनुसूचित जनजाति
-
नहीं
59.1939124
116
22213
अनुसूचित जनजाति
-
हाँ
57.3847847
114
23181

Also read MP Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि जानें

NBEMS GPAT Result 2026: क्वालीफाइड उम्मीदवारों की संख्या

उम्मीदवार की श्रेणी
ईडब्ल्यूएस स्थिति
गैर-दिव्यांग (Non-PwBD)
दिव्यांग (PwBD)
कुल क्वालीफाइड उम्मीदवारों की संख्या
सामान्य
नहीं
744
36
780
सामान्य
हाँ
947
12
959
अन्य पिछड़ा वर्ग
--
2247
61
2308
अनुसूचित जाति
--
889
11
900
अनुसूचित जनजाति
--
412
3
415
कुल योग (TOTAL)

5239
123
5362

GPAT 2026 Scorecard: जीपीएटी स्कोरकार्ड डेट

जीपीएटी स्कोरकार्ड में कट-ऑफ स्कोर/परसेंटाइल/रैंक का विवरण दिया गया है। एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से 15 अप्रैल 2026 को या उसके बाद डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। स्कोरकार्ड अपलोड होने के बाद केवल छह महीने की अवधि के लिए एनबीईएमएस वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के भीतर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीईएमएस व्यक्तिगत उम्मीदवारों को ईमेल/डाक के माध्यम से स्कोरकार्ड प्रदान नहीं करता है। जीपैट 2026 स्कोरकार्ड की वैधता तीन वर्ष होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications