Trusted Source Image

MP Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 09:45 PM IST | 2 mins read

नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-7 के तहत 28,700 रुपये और सिस्टर ट्यूटर के पद पर चयनित उम्मीदवार को लेवल-9 के तहत 36,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBSE) ने नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2317 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं।

MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए -

  • पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) स्ट्रीम से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बीएससी नर्सिंग न्यूनतम 45% अंकों (SC/ST/OBC के लिए 40% अंक) में उत्तीर्ण हो।
  • अभ्यर्थी मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए -

  • पीसीबी स्ट्रीम से 10+2 के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग हो, साथ में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण हो।

Also readMP Police SI Exam Date 2026: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार फेज 2 परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 29 अप्रैल को एग्जाम

एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर 2026 भर्ती के लिए 1 जनवरी, 2026 तक आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर ट्यूटर भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।

ऑनलाइन परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और द्वितीय पाली का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

MP Nursing Officer and Sister Tutor Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी नर्सिंग ऑफिसर एंड सिस्टर ट्यूटर 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एमपीईबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, स्क्रीन पर भाषा - हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications