Saurabh Pandey | March 26, 2026 | 07:12 PM IST | 1 min read
एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण में 5,734 से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती परीक्षा के फेज 2 की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाना थी, लेकिन अब यह 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
एमपी पुलिस सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अवधि 25 मार्च से 8 अप्रैल 2026 के बीच रहेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय में जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार फेज 2 परीक्षा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट का विवरण, महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होगा।
Also read CGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में 500 रिक्त पदों को भरना है, जिनमें सूबेदार के 28 पद और सब-इंस्पेक्टर के 472 पद शामिल हैं।
भर्ती बोर्ड ने सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 921 पदों के लिए परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई। परिणामों की घोषणा के साथ-साथ, श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
Santosh Kumar