Bihar DCECE PE 2026: बिहार डिप्लोमा पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन 25 जुलाई को
Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक DCECE PE काउंसलिंग 2026 पोर्टल पर जाएं, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें, संशोधित आवंटन आदेश डाउनलोड करें और निर्धारित समय-सारणी के भीतर आवंटित रिपोर्टिंग केंद्र पर पहुंचें।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन का संशोधित परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। संशोधित आवंटन परिणाम 25 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 28 जुलाई तक अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी और अपने संबंधित संस्थानों में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद दूसरे राउंड में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई तक संपन्न की जाएगी।
ऐसे अभ्यर्थी जो रिवाइज्ड सीट आवंटन रिजल्ट में शामिल हैं और 23 जुलाई 2026 को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, वे भी अपना रिवाइज्ड अंतरिम सीट आलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करेंगे और पुनः अपने अलॉटेड रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की पूरा करना होगा, अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।
Bihar DCECE PE 2026 Counselling: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बीसीईबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- डीसीईसीई ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर क्लिक करें।
- होमपेज पर उपलब्ध संशोधित राउंड 2 सीट आवंटन लिंक चुनें।
- अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- संशोधित डीसीसीई पीई सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटन आदेश डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
दस्तावेज सत्यापन की तिथियां
बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और डीसीईसीई पीई प्रवेश 2026 की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई, 2026 तक निर्धारित की है। उम्मीदवारों को संशोधित अंतरिम डीसीईसीई पीई दूसरे दौर के सीट आवंटन आदेश और सत्यापन और प्रवेश के लिए सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ अपने आवंटित रिपोर्टिंग केंद्रों पर उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]CG SET 2026 Exam: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 17 अगस्त, 4 अक्टूबर में एग्जाम
इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी