Santosh Kumar | July 24, 2026 | 10:53 AM IST | 1 min read
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत संशोधित शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।

नई दिल्ली: राजस्थान के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) ने सेशन 2026-27 के लिए आईटीआई एडमिशन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 23 जुलाई तक तय की गई, लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनको मौका देने के लिए इसे बढ़ा दिया गया है।