BCECEB Recruitment 2026: बिहार सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 3-वर्षीय पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के चिकित्सा और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट तथा ट्यूटर के 3-वर्षीय पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2026 है।
भरे गए आवेदन फॉर्म में संशोधन 9 सितंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और शुल्क जमा कर कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Bihar Sr. Resident, Tutor Recruitment 2026: आयुसीमा
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा संचालित इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (पुरुष) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), बीसी और ईबीसी के लिए 40 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है।
Bihar Sr. Resident, Tutor Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए शुल्क 2,250 निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
Bihar Sr. Resident, Tutor Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
न्यूनतम शैक्षणिक क्वालीफिकेशन के तहत संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (MD/MS/DNB/MDS) डिग्रीधारी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों की कमी होने पर ही डिप्लोमा धारकों पर विचार किया जाएगा। पदों का आवंटन तीन श्रेणियों में किया गया है।
- 40% पद बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों से
- 40% पद राज्य के मेडिकल कॉलेजों से पीजी पूरा करने वाले डॉक्टरों से
- शेष 20% पद राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थानों से पीजी करने वाले डॉक्टरों से भरे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार