Trusted Source Image

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल, शुल्क, रिक्तियों की संख्या

Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल 16 अक्टूबर 2026 है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का कल 16 अक्टूबर आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती 'वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज' और 'कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट डिपार्टमेंट' के लिए की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित ऑफिसर स्केल पर नियुक्त किया जाएगा और उनकी तैनाती भारत में कहीं भी हो सकती है।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: आयुसीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 निर्धारित की गई है, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 है।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी
850 रुपये + लागू भुगतान गेटवे शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्लयूडी, ईएसएम, महिला
175 रुपये + लागू भुगतान गेटवे शुल्क

Bank of Baroda Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वेल्थ एग्जिक्यूटिव पदों के लिए भारत में प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों, प्राइवेट सेक्टर बैंकों, विदेशी बैंकों, ब्रोकिंग, सिक्योरिटीज फर्मों, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों के साथ वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में बैंकिंग का अनुभव होना चाहिए। कॉर्पोरेट क्रेडिट में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Also read Indian Army TGC 145: इंडियन आर्मी के 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: रिक्तयों की संख्या

पद
ग्रेड/स्केल
रिक्तियां
वेल्थ एग्जिक्यूटिव
JMG/S-I
1000
क्रेडिट एनालिस्ट - C&IC
MMG/S-II
100
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]