Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 01:15 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी सीईटी सीनियर सेकेंडरी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म विड्रॉ करने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। अभ्यर्थी राजस्थान एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से 16 अक्टूबर से अपना आवेदन वापस ले सकेंगे। यह सुविधा तीन दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
आरएसएसबी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म विड्रॉ करने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी या यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 सीनियर सेकेंडरी के लिए आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
आयोग ने कहा कि, विज्ञापन के अनुसार संबंधित योग्यता नहीं होने पर भी इस अवधि के दौरान आवेदन पत्र वापस नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ऑनलाइन एप्लीकेशन विड्रॉ करने के बाद, इन अभ्यर्थियों के दोबारा आवेदन फॉर्म आरएसएसबी द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Also readUP Police Constable Final Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2026 की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 23 जुलाई, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
आरएसएसबी सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को भी ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ करने का अंतिम मौका दिया गया है। आरएसएसबी सीईटी (सीनियर सेकेंडरी) 2026 अजमेर, अलवर और बांसवाड़ा सहित कुल 38 जिलों की परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी सीईटी एप्लीकेशन 2026 विड्रॉ कर सकते हैं: