BOI SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में एसओ के 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 23 मार्च
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 03:59 PM IST | 2 mins read
BOI एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से 23 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम में शुरू है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीओआई एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू कर दी गई है।
आयु सीमा -
BOI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च है। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2025 तक न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार उम्मीदवारों से आयु अलग-अलग मांगी गई है। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक - https://ibpsonline.ibps.in/boiofeb5/
शैक्षणिक योग्यता -
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार बीओआई एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी जाएगी। बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 180 पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बीओआई एसओ नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
एसबीआई एसओ भर्ती 2025 के लिए सामान्य व अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदकों को 175 रुपए फीस जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद साक्षात्कार शामिल है। परीक्षा में एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।
वेतन एवं सिक्योरिटी डिपॉजिट -
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 64,820 रुपए से लेकर 1,20,940 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि, चयनित अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में एक निश्चित राशि जमा करानी होगी, जो 3 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद वापस कर दी जाएगी। यदि कैंडिडेट 3 वर्ष की सेवा पूरी होने से पहले बैंक छोड़ देता है तो उक्त राशि जब्त कर ली जाएगी।
Bank of India SO Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें और बीओआई एसओ भर्ती 2025 लिंक ढूंढें।
- अपना नाम, संपर्क विवरण और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि रसीद डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज