RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 01:40 PM IST

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सभी जोन के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 में कैंडिडेट परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा तिथि और शिफ्ट जैसे आवश्यक विवरणों की जांच कर सकते हैं।

एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले यानी 14 या 15 मार्च को अलग से जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। एएलपी हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readRRB ALP Score Card 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट स्कोरकार्ड जारी, सीबीटी 2 एग्जाम डेट्स जानें

असिस्टेंट लोको पायल सीबीटी 2 परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 शिफ्टों में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी-अपनी पाली के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय भी आरआरबी एएलपी हाल टिकट 2025 पर दिया जाएगा।

नोटिस में कहा गया कि, देर से आने वाल उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक सहायता या प्रश्नों के लिए उम्मीदवार आरआरबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या आरआरबी एएलपी की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एएएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट या केंद्रीय पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) - सिटी इंटीमेशन स्लिप” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • RRB ALP CBT 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications