Bank of Baroda LBO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन परीक्षा में 120 ऑब्जेक्टिव-टाइप प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 120 अंक निर्धारित हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीओबी एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 एक जरूरी दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा और उम्मीदवार से जुड़ी अहम जानकारी होती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बीओबी एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी और हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।

BOB LBO Admit Cad 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. 'करियर' सेक्शन में जाएं और फिर 'Current Opportunities' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. 'लोकल बैंक ऑफिसर्स 2026' के लिए रिक्रूटमेंट नोटिस देखें।
  4. अब ऑनलाइन एग्जामिनेशन कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  5. जरूरी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर सबमिट करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अंत में एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

BOB LBO Admit Cad 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. फोटो और हस्ताक्षर
  4. परीक्षा की तारीख
  5. परीक्षा का समय
  6. रिपोर्टिंग का समय
  7. परीक्षा केंद्र
  8. केंद्र का पूरा पता
  9. उम्मीदवार की कैटेगरी
  10. परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
  11. केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

BOB LBO Exam 2026: परीक्षा तिथि

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ ऑनलाइन परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को होनी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अपना परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट और परीक्षा के दिन से जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं।

Also read BTSC FEO Recruitment 2026: बिहार में मत्स्य प्रसार अधिकारी के 231 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

BOB LBO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा खंड का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
अंग्रेजी भाषा
30
30
30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान
30
30
30 मिनट
सामान्य / आर्थिक जागरूकता
30
30
30 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता एवं संख्यात्मक योग्यता
30
30
30 मिनट
कुल
120
120
120 मिनट

BOB LBO Selection Process: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. स्थानीय भाषा में दक्षता परीक्षा (LPT)
  3. समूह चर्चा (GD) / व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)
  4. दस्तावेजों की जांच
  5. चिकित्सा जांच
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]