Assam HSLC Result 2024: असम एचएसएलसी रिजल्ट sebaonline.org पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 10:58 AM IST | 2 mins read
इस वर्ष भी चिरांग जिला असम बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पर रहा। चिरांग में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 91.2 प्रतिशत दर्ज किया गया। नलबाड़ी क्षेत्र 88.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) ने आज यानी 20 अप्रैल 2024 को असम एचएसएलसी (कक्षा 10वीं) रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.sebaonline.org पर घोषित कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर असम कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक भी सक्रिय कर दिया है। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए केंद्र कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी।
असम एचएसएलसी परीक्षा 2024 में अनुराग डोलोई ने 593 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। उनके बाद झरना रहीं जिन्होंने 590 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर मानस प्रथम साइका रहे, जिन्हें 588 अंक मिले हैं। असम एचएसएलसी परिणाम में असम कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.7 है।
इस वर्ष भी चिरांग जिला असम बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पर रहा। चिरांग में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 91.2 प्रतिशत दर्ज किया गया। नलबाड़ी क्षेत्र 88.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। असम में ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों ने एचएसएलसी बोर्ड के नतीजों में 80 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है। कुल 6392 विद्यार्थियों ने डिक्टिंशन हासिल की। जबकि 1,05,873 ने प्रथम श्रेणी और 1,50,764 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की।
Assam HSLC Result 2024 टॉप 5 टॉपर्स
- अनुराग डोलोई – 593 अंक
- झरना सैकिया – 590 अंक
- मानश प्रतिम सैकिया – 588 अंक
- बेदांत चौधरी – 588 अंक
- देवश्री कश्यप - 588 अंक
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट आज upresults.nic.in पर होगा जारी Also read
परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत
- पुरुष - 77.3 प्रतिशत
- महिला - 74.4 प्रतिशत
- ट्रांसजेंडर - 80 प्रतिशत
एचएसएलसी पुनर्मूल्यांकन
जो छात्र एचएसएलसी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जल्द ही शुरू होगा। पुनर्मूल्यांकन आवेदन पत्र अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके भरा जा सकता है।
Resultsassam.nic.in 2024 रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर असम एचएसएलसी 10वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- SEBA कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन