AU PGAT Result 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी रिजल्ट allduniv.ac.in पर जारी, टॉपर्स लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 07:28 PM IST | 1 min read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 (PGAT 2025) परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया गया है। पीजी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एयू पीजीएटी 2025 परीक्षा 10 से 13 जून तक एमए, एमएससी, एमकॉम,एड, एमएड, एमबीए आदि और एलएलबी, एलएलएम और आईपीएस जैसे अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
Allahabad University PGAT Scorecard 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एयू पीजीएटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या aupravesh2025.cbtexam.in.in पर जाएं।
- “पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2025 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। पारंपरिक विषयों के लिए कैंडिडेट पीजीएटी-1 में और विशेष/गैर-पारंपरिक विषयों के लिए पीजीएटी-2 में शामिल होते हैं। अधिक जानकारी के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं।
Allahabad University PGAT Topper 2025: एयू पीजीएटी टॉपर लिस्ट
नीचे दी गई सारणी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी टॉपर 2025 की लिस्ट जांच सकते हैं:
| कोर्स का नाम | टॉपर का नाम | प्राप्त अंक |
|---|---|---|
|
MSc Food & Nutrition |
प्रतिभा यादव |
220 |
|
MSc Biochemistry |
खुशी केशरवानी |
214 |
|
MSc Agricultural Chemistry & Soil Science |
रजनीकांत |
212 |
|
MSc Agriculture Entomology |
आर्यन कुमार |
207.9 |
|
MPEd |
मुनेंद्र यादव |
206 |
|
MSc Agricultural Botany |
स्मृति मौर्या |
200 |
|
MSc Biotechnology |
अब्दुल समद |
200 |
|
MA Film & Theatre |
कुमार अभिनव |
194 |
|
MA Mass Communication |
संतोष यादव |
193.2 |
|
MSc Applied Geology (Earth & Planetary Science) |
सिद्धि तिवारी |
192 |
|
MFA |
आरती |
188 |
|
BEd |
अमित यादव |
182 |
|
MSc Bioinformatics |
विश्वेंद्र प्रताप सिंह |
180 |
|
MEd |
सोनाली जायसवाल |
178 |
|
MA Gandhian Thought & Peace Studies |
वेद प्रकाश चौधरी |
176.7 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम