AISSEE 2025: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन पंजीकरण exams.nta.ac.in/AISSEE पर शुरू
Saurabh Pandey | December 25, 2024 | 01:59 PM IST | 1 min read
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम के लिए कक्षा 6 में आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 31 मार्च 2025 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए प्रवेश केवल कक्षा VI में खुला है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 24 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2025 शाम 5 बजे तक है। छात्र 14 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
AISSEE 2025: आवेदन शुल्क
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य, ओबीसी (एनसीएल)/रक्षा/पूर्व सैनिकों कैटेगरी के छात्रों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी कैटेगरी के छात्रों को 650 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान करना होगा।
AISSEE 2025: पात्रता मानदंड
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम के लिए कक्षा 6 में आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 31 मार्च 2025 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए प्रवेश केवल कक्षा VI में खुला है। अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्रता सूचना बुलेटिन में विस्तृत रूप से दी गई है।
एआईएसएसईई 2025 कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। कक्षा 9 में छात्राओं का प्रवेश सीटों की उपलब्धता के अधीन है।
AISSEE 2025: परीक्षा पैटर्न
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 देशभर के 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन एंड पेपर (ओएमआर शीट बेस्ड) आधारित होगी। परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा