AISSEE 2025: सैनिक स्कूल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, इन विवरणों को कर सकते हैं संपादित
Santosh Kumar | January 27, 2025 | 03:55 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम देश भर के 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 28 जनवरी को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। जिन छात्रों या उनके अभिभावकों को लगता है कि परीक्षा के लिए भरे गए आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ के जरिए सैनिक स्कूल आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी थी।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम देश भर के 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटीए जल्द ही एआईएसएसईई 2025 परीक्षा की तारीख जारी करेगा।
Sainik School Form 2025: संपादन योग्य विवरण
उम्मीदवार एआईएसएसईई 2025 फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर सही नहीं कर सकते। वे केवल माता-पिता के नाम, पते का विवरण, श्रेणी, परीक्षा केंद्र वरीयता और अन्य विवरणों में सुधार कर सकते हैं।
कक्षा 6 में दाखिले के लिए 300 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें भाषा, गणित, बुद्धि और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि कक्षा 9 के लिए 400 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें गणित, बुद्धि, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान के सवाल शामिल होंगे।
AISSEE 2025: सैनिक स्कूल एप्लीकेशन करेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
- होमपेज पर आवश्यक विवरण और लॉगिन आईडी दर्ज करें।
- एआईएसएसईई 2025 आवेदन पत्र में निर्धारित विकल्पों में सुधार करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अभ्यर्थियों का प्रवेश एआईएसएसईई 2025 की मेरिट सूची में प्राप्त रैंक, सक्षम चिकित्सा प्राधिकारियों द्वारा अनुमोदित मेडिकल फिटनेस और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के अनुसार ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।"
अगली खबर
]Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने अफजल गैंग का हाथ बताया
एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली के एक स्कूल के प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसे भेजने वाले ने खुद के अफजल गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हुए कहा कि परिसर में बम रखा है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’