AIMA MAT February 2026 Registration: आइमा मैट फरवरी रजिस्ट्रेशन mat.aima.in पर शुरू; शुल्क और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 04:22 PM IST | 1 min read
आइमा मैट फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो पीबीटी (PBT) के लिए 23 फरवरी तक और सीबीटी (CBT) के लिए 2 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी।
Candidates can download this eBook to check MAT 2026 section-wise preparation tips, latest exam pattern, previous year paper analysis & Important books.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने फरवरी 2026 सत्र के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
Don't Miss: MAT Sample Papers | Mock Test Series | Study Material
New: MAT 2026 Intelligence and Critical Reasoning Sample Papers
MAT 2026- GK Capsule Current Affairs & Static GK: June | July | August
Career Launcher: Race to 99%ile – 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आइमा मैट फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो पीबीटी (PBT) के लिए 23 फरवरी तक और सीबीटी (CBT) के लिए 2 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी। एक परीक्षा मोड (CBT या PBT) के लिए शुल्क 2,200 रुपये है, जबकि दोनों मोड के लिए 3,800 रुपये का भुगतान करना होगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके या अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे या अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार मैट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आइमा मैट के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आइमा मैट फरवरी 2026 के लिए पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) 1 मार्च को और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 8 मार्च को भारत के 66 शहरों में आयोजित किया जाएगा। पीबीटी और सीबीटी के लिए मैट फरवरी 2026 एडमिट कार्ड क्रमशः 26 फरवरी और 5 मार्च को जारी किए जाएंगे।
मैट 2026 परीक्षा में पांच सेक्शन से कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किग है, सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन देश भर के 600 से अधिक B-स्कूलों में एमबीए/ पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
MAT February 2026 Registration Date: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट मैट फरवरी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल