Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 एग्जाम में 26-26 छात्रों ने 99.99 और 99.98 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने आज कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर परिणाम जारी कर दिया है। कैट 2025 रिजल्ट में 12 कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है, जिसमें 2 महिला कैंडिडेट और 10 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
इसके अलावा, कैट 2025 परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया। कैट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत 2.95 लाख उम्मीदवारों में से 1.10 लाख महिलाएं, 1.85 लाख पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थे। कैट परीक्षा में कुल 2.58 लाख कैंडिडेट उपस्थित हुए थे, जिनमें से 0.97 लाख फीमेल, 1.61 लाख मेल और 9 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
आईआईएम संस्थान द्वारा कैट 2025 स्कोर और अपनी एडमिशन पॉलिसी के हिसाब से आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे। इस साल 93 नॉन-आईआईएम संस्थान भी अपने मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैट 2025 स्कोर का उपयोग करेंगे। CAT 2025 के साथ रजिस्टर्ड नॉन-आईआईएम संस्थानों का विवरण कैट 2025 वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कैट 2025 परिणाम की घोषणा करते हुए आईआईएम कोझिकोड के निदेशक प्रो देबाशीष चटर्जी ने कहा कि, इस वर्ष की CAT परीक्षा हाल के वर्षों में सबसे सुचारू रूप से आयोजित परीक्षाओं में से एक रही। उन्होंने बताया कि कोऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट के रूप में आईआईएम कोझिकोड को यह जिम्मेदारी निभाने का सौभाग्य मिला। कैट 2025 के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स का उन्होंने सभी 22 आईआईएम की ओर से आभार व्यक्त किया।
नीचे सारणी में कैट टॉपर्स लिस्ट 2025 की जांच अभ्यर्थी कर सकते हैं:
| परसेंटाइल | कुल संख्या | जेंडर एंड डिसिप्लिन | राज्यवार विवरण | |
|---|---|---|---|---|
100 परसेंटाइल | 12 | महिला - 2 | उत्तर प्रदेश | 1 |
कर्नाटक | 1 | |||
महाराष्ट्र | 1 | |||
दिल्ली | 3 | |||
हरियाणा | 2 | |||
गुजरात | 2 | |||
झारखंड | 1 | |||
ओडिशा | 1 | |||
99.99 परसेंटाइल | 26 | महिला - 4 | तमिलनाडु | 2 |
उत्तर प्रदेष | 4 | |||
महाराष्ट्र | 4 | |||
गुजरात | 1 | |||
दिल्ली | 1 | |||
हरियाणा | 5 | |||
मध्यप्रदेश | 2 | |||
छत्तीसगढ़ | 1 | |||
पश्चिम बंगाल | 2 | |||
राजस्थान | 3 | |||
आंध्र प्रदेश | 1 | |||
99.98 परसेंटाइल | 26 | महिला - 5 | गुजरात | 2 |
पश्चिम बंगाल | 3 | |||
दिल्ली | 4 | |||
महाराष्ट्र | 2 | |||
उत्तर प्रदेश | 7 | |||
राजस्थान | 1 | |||
चंडीगढ़ | 1 | |||
मध्यप्रदेश | 2 | |||
कर्नाटक | 1 | |||
ओडिशा | 1 | |||
हरियाणा | 2 |
एनटीए ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिया है तथा किसी अन्य परीक्षा शहर का चयन कर लिया है, वे करेक्शन विंडो के दौरान नए शहरों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh