Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 03:20 PM IST | 2 mins read
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 करेक्शन विंडो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 से 14 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के लिए परीक्षा शहरों की संख्या में वृद्धि की गई है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, निफ्ट 2026 एंट्रेंस एग्जाम अब 100 क्रेंद्रों की जगह कुल 102 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो नए केंद्र वापी (गुजरात) और दमन (दमन एवं द्वीप) में जोड़े गए हैं।
New: NIFT 2026 College Predictor
Also See: Top College Accepting NIFT 2026 Score
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
एनटीए ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिया है तथा किसी अन्य परीक्षा शहर का चयन कर लिया है, वे करेक्शन विंडो के दौरान नए शहरों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम करेक्शन विंडो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 से 14 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी द्वारा चयनित शहरों में से किसी एक में परीक्षा केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक कारणों से अभ्यर्थी को उसकी पसंद के शहर के अतिरिक्त किसी अन्य शहर में भी परीक्षा केंद्र आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।”
Also readNIFTEE 2026: निफ्ट यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण exams.nta.nic.in/niftee पर शुरू
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2025 से शुरू है और 6 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। विलंब शुल्क 5000 रुपये के साथ उम्मीदवार 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। एनआईएफटीईई 2026 परीक्षा 8 फरवरी को सीबीटी (GAT)/ पीबीटी (CAT) मोड में कराई जाएगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक (बीडिज/ बीएफ टेक), स्नातकोत्तर (एमडिज/ एमएफ टेक), एनएलईए (पार्श्विक प्रवेश/ लेटरल एंट्री), कारीगर (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए NIFTEE - 2026 का आयोजन 102 शहरों में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र भर सकते हैं। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी nift@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।