AILET Admit Card 2026: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 14 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 11:26 AM IST | 2 mins read
एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 (AILET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से एआईएलईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम (ईमेल आईडी) और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
AILET 2026 परीक्षा 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने आईलेट एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा।
नोटिस में कहा गया, सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड AILET पोर्टल पर 26 नवंबर से 14 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1:30 बजे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जा रहा है।
All India Law Entrance Test 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एआईएलईटी 2026 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एआईएलईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
National Law University Delhi: बीए एलएलबी (ऑनर्स) में एआईआर 1 को पूर्ण छात्रवृत्ति
एनएलयू दिल्ली ने 2026 प्रवेश सत्र के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वाले अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 छात्र को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। बीएएलएलबी (ऑनर्स) की वार्षिक ट्यूशन फीस 1,56,000 रुपये और एलएलएम कार्यक्रम की वार्षिक फीस 1,38,000 रुपये है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व