AILET 2025 Counselling: अखिल भारतीय लॉ प्रवेश परीक्षा की पहली मेरिट सूची आज शाम 6 बजे होगी जारी
Abhay Pratap Singh | December 27, 2024 | 11:32 AM IST | 2 mins read
AILET 2025 की पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Testनई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) आज यानी 27 दिसंबर को प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय लॉ प्रवेश परीक्षा 2025 (AILET 2025) की पहली मेरिट सूची जारी करेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर एआईएलईटी 2025 पहली मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
New: AILET 2027 Registration Link | Awards and Honours Questions
AILET 2027: PYQ's with Solutions | English Vocabulary List | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
शेड्यूल के अनुसार, AILET 2025 की पहली मेरिट लिस्ट आज शाम 6 बजे जारी की जाएगी। एनएलयू दिल्ली काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के लिए AILET 2025 मेरिट सूची घोषित करेगा। उम्मीदवारों को AILET 2025 मेरिट सूची में उनके रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
उम्मीदवारों को AILET 2025 की पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एआईएलईटी मेरिट सूची 2025 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्हें विश्वविद्यालय में प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रवेश हेतु सीट की पुष्टि करने के लिए उम्मीदवारों को 50,0000 रुपये फीस देनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि, AILET 2025 परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read SLAT 2025 Result Out: सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट रिजल्ट set-test.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AILET Counselling Schedule 2025: काउंसलिंग कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में AILET 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आईलेट रिजल्ट | 12 दिसंबर, 2024 |
| काउंसलिंग शुरू | 13 दिसंबर, 2024 |
| काउंसलिंग पंजीकरण समाप्ति तिथि | 22 दिसंबर, 2024, सुबह 11 बजे |
| प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम मेरिट सूची की घोषणा |
27 दिसंबर, 2024, शाम 6 बजे
|
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करने की तिथि | 27 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक सुबह 11 बजे तक |
|
प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा
|
10 जनवरी, 2025, शाम 6 बजे
|
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना |
10 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सुबह 11 बजे तक
|
| प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा | 23 जनवरी, 2025, शाम 6 बजे |
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना | 23 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 सुबह 11 बजे तक |
|
प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा
|
16 मई, 2025 शाम 6 बजे
|
|
प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना
|
16 मई 2025 से 20 मई 2025 सुबह 11 बजे तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी