AIIMS Paramedical Final Registration 2025: एम्स पैरामेडिकल फाइनल पंजीकरण, कोड जेनरेशन शुरू, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 18, 2025 | 12:46 PM IST | 1 min read
कोड जेनरेट करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद वांछित पैरामेडिकल कोर्स का चयन करके पंजीकरण विशिष्ट कोड (RUC) जनरेट करें। यह कोड फाइनल पंजीकरण के लिए अनिवार्य है।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए कोड जनरेशन और फाइनल पंजीकरण तिथियों की घोषणा की है। जिन छात्रों ने मूल पंजीकरण पूरा कर लिया है, उन्हें प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए अब एम्स पैरामेडिकल 2025 फाइनल पंजीकरण पूरा करना होगा।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
हालांकि, आवेदन पत्र भरने से पहले छात्रों को फाइनल पंजीकरण के लिए कोड जनरेट करना होगा। एम्स पैरामेडिकल कोड जनरेशन एक आवश्यक कदम है, जिसके बिना फाइनल पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध नहीं होगा।
AIIMS Paramedical Final Registration 2025 Fees: आवेदन शुल्क
एम्स पैरामेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये, एससी, एसटी के लिए 1600 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
AIIMS Paramedical Final Registration 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए, जिसमें अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय हों। (बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री या मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे कुछ पाठ्यक्रमों के लिए, गणित भी आवश्यक है)। छात्रों को सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम 50% और एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 45% अंक प्राप्त करने चाहिए।
AIIMS Bsc Nursing: एम्स पैरामेडिकल शेड्यूल
|
कार्यक्रम
|
तिथि
|
|---|---|
|
एम्स पैरामेडिकल बेसिक रजिस्ट्रेशन की शुरुआत
|
8 अप्रैल से 7 मई, 2025
|
|
फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए कोड जनरेट करना
|
17 अप्रैल से 15 मई, 2025
|
|
फाइनल रजिस्ट्रेशन (शुल्क भुगतान और शहर का चयन) — केवल कोड जनरेट करने वालों के लिए
|
17 अप्रैल से 15 मई, 2025
|
|
एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि
|
20 जून, 2025 (अनुमानित)
|
|
एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि
|
28 जून, 2025
|
Also read NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि
AIIMS Paramedical 2025: एम्स पैरामेडिकल परीक्षा तिथि
एम्स पैरामेडिकल परीक्षा 2025 की तिथि 28 जून, 2025 है। एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को एम्स बीएससी पैरामेडिकल 2025 आवेदन पत्र भरना होगा।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Registration: नीट पीजी रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, 15 जून को एग्जाम, जानें एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस
परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं। एनबीईएमएस नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल