Trusted Source Image

NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि

Santosh Kumar | April 5, 2025 | 02:30 PM IST | 1 min read

नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 के संबंध में कोई नया नोटिस जारी नहीं किया है।

Back

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। (इमेज-एक्स/@PIBFactCheck)
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। (इमेज-एक्स/@PIBFactCheck)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पोस्टग्रेजुएट (पीजी) 2025 के लिए नीट परीक्षा स्थगित होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फर्जी नोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि परीक्षा अब 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी 2025 को लेकर कोई नया नोटिस जारी नहीं किया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2025: नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर जल्द

इस बार नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नोटिस में आगे कहा गया है कि एनबीई द्वारा नीट पीजी 2025 के लिए सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।

नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 में आवेदन तिथि, पंजीकरण शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य विवरण होंगे। एनबीईएमएस अब किसी भी समय नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

Also readNEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एक शिफ्ट में कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने एनबीई के फैसले को बताया गलत

NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी वेबसाइट लिंक

एनबीई शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित करेगा। एमसीसी अखिल भारतीय रैंक के आधार पर सीटें भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।

एनबीई द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि नीट पीजी 2025 के लिए सूचना बुलेटिन एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=neetpg पर नियत समय पर प्रकाशित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]