AIIMS NORCET 8 Result 2025: एम्स नारसेट 8 स्टेज 1 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 07:31 AM IST | 1 min read
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - सीईटी 2025 के लिए कुल 72,462 आवेदकों में से 68,074 ने परीक्षा दी और 38,173 कैंडिडेट उत्तीर्ण हुए।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 8 स्टेज 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। नारसेट 8 स्टेज 1 एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स नारसेट 8 स्टेज 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स NORCET स्टेज 1 परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। एम्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - सीईटी 2025 के लिए कुल 72,462 आवेदकों में से 68,074 ने परीक्षा दी और 38,173 उत्तीर्ण हुए। कुल 11,472 कैंडिडेट को चरण 2 परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
AIIMS NORCET 8 Stage 1 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एम्स नारसेट 8 स्टेज 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद, “रिक्रूटमेंट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर “नर्सिंग ऑफिसर (NORCET-8)” परिणाम लिंक का चयन करें।
- “NORCET-8 स्टेज 1 परिणाम 2025” पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एम्स नारसेट 5 रिजल्ट पीडीएफ 2025 में कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें।
Also read NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड 1 मई तक neet.nta.nic.in पर होगा जारी, परीक्षा 4 मई को
AIIMS NORSET 8 Result PDF 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि
- अभ्यर्थियों के रोल नंबर
- अभ्यर्थियों की श्रेणी
- श्रेणी
- दिव्यांग स्थिति
- अभ्यर्थियों का प्रतिशत
- परिणाम घोषणा तिथि
- NORCET 8 प्रारंभिक कट ऑफ
- NORCET 8 मुख्य परीक्षा तिथि
AIIMS NORCET 8 stage 1 cut-off marks: कटऑफ
कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में एम्स नारसेट स्टेज 1 कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कटऑफ पर्सेंटाइल | पीडब्ल्यूडी कटऑफ पर्सेंटाइल |
|---|---|---|
|
अनारक्षित |
93.5335077 |
45.3976555 |
|
ईडब्ल्यूएस |
78.2853953 |
47.7818257 |
|
ओबीसी |
83.1213092 |
40.7380204 |
|
एससी |
80.1392602 |
35.2381232 |
|
एसटी |
73.6786438 |
44.6323119 |
AIIMS NORCET 8 Stage 2 Exam 2025: चरण 2 के बारे में
स्टेज 2 के लिए सभी प्रोविजनली क्वालिफाई उम्मीदवारों को 20 से 22 अप्रैल (शाम 5 बजे तक) तक MyPage के माध्यम से पोर्टल पर परीक्षा शहर का चयन करना होगा। NORCET 8 चरण 2 के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]CTET Application Form 2025: सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म ctet.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, एग्जाम पैटर्न
सीटेट आवेदन पत्र 2025 जारी होते ही उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़ी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा