Trusted Source Image

CTET Application Form 2025: सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म ctet.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, एग्जाम पैटर्न

Santosh Kumar | April 20, 2025 | 05:03 PM IST | 2 mins read

सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

Back

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। CBSE हर साल दो बार सीटेट परीक्षा आयोजित करता है। सीटेट आवेदन पत्र 2025 जारी होते ही उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़ी जानकारी इस लेख में दी गई है।

सीटेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।

सीटेट परीक्षा साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) आयोजित की जाती है। इसमें दो पेपर होते हैं - पेपर- I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर- II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।

CTET Application Form 2025: सीटेट पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटेट जुलाई 2025 पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए या डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।

पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा पूरा कर लिया हो या उसके अंतिम वर्ष में हों। पात्रता के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी जाएगी।

सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

Also readCBSE Result 2025: सीबीएसई क्लास 10th 12th रिजल्ट जल्द, एसएमएस और डिजिलॉकर से कैसे जांचें?

CTET 2025 Exam Pattern: सीटेट 2025 का परीक्षा पैटर्न

सीबीएसई हर साल आधिकारिक अधिसूचना के साथ सीटेट परीक्षा का पैटर्न जारी करता है। उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में, सीटीईटी 2025 का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-


सीटेट एग्जाम पैटर्न

सीटेट पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए)

सीटेट पेपर-II (6 से 8 कक्षा के शिक्षकों के लिए)

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

ऑफलाइन

भाषा/माध्यम

अंग्रेजी/ हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

अंग्रेजी/हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

अवधि

2 घंटे 30 मिनट

2 घंटे 30 मिनट

प्रश्न के प्रकार

एमसीक्यू

एमसीक्यू

प्रश्नों की संख्या

150

150

कुल अंक

150

150

योग्यता अंक

90

90


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications