AIIMS NORCET 8 Admit Card 2025: एम्स नॉरसेट 8 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, एग्जाम 12 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 10:17 PM IST | 2 mins read
एम्स NORCET 8 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने आज यानी 9 अप्रैल को एम्स नॉरसेट 8 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 8 (प्रारंभिक) में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स नॉरसेट 8 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स NORCET 8 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एम्स नॉरसेट 8 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, शेड्यूल सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट -8 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। नॉरसेट 8 प्रारंभिक परीक्षा 12 अप्रैल को और NORCET-8 मुख्य परीक्षा 2 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। नॉरसेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की अवधि में कराई जाएगी।
Also read NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि
NORCET 2025 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ, दो पासपोर्ट साइज फोटो और स्वीकृत पत्र (यदि अनुरोध किया गया हो) ले जाना होगा। नॉरसेट सीबीटी 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
एम्स दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1,794 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए कुल 23 संस्थान NORCET-8 स्कोर स्वीकार करेंगे। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए एम्स दिल्ली की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 8 Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
एम्स NORCET 8 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें और NORCET 8 का चयन करें।
- यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- NORCET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन