Trusted Source Image

MHT CET Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीएम ग्रुप के लिए mahacet.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 07:50 PM IST | 2 mins read

एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

Most Scoring Concepts For MHT CET 2026

Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.

Check Now
एमएचटी सीईटी पीसीएम 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमएचटी सीईटी पीसीएम 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 9 अप्रैल को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पीसीएम के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में उपस्थित होने के लिए एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 ले जाना होगा। हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है।

Also readMHT CET Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी ग्रुप के लिए mahacet.org पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

इससे पहले, महाराष्ट्र टेस्ट सेल की ओर से पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 3 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। एमएचटी सीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा तथा गणित सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे।

एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, विकलांगता का प्रकार (यदि कोई हो), नाम और परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, विषय कोड और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।

MHT CET PCM Hall Ticket 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी पीसीएम हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • MHT CET 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी पोर्टल में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एमएचटी सीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications