Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) ग्रुप के लिए एमएचसी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। महाराष्ट्र सीईटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमएचटी सीईटी पीसीबी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर महाराष्ट्र सीईटी 2025 हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र भी लाना होगा।
पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से 17 अप्रैल (10 और 14 अप्रैल को छोड़कर) तक किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में कराई जाएगी। एमएचटी सीईटी पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जिसमें प्रत्येक विषय कुल 100 अंकों का होगा।
एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें, पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा 19 से 27 अप्रैल ( 24 अप्रैल को छोड़कर) तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, महाराष्ट्र द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कक्षा 11 के पाठ्यक्रम से लगभग 20% और कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से 80% वेटेज शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं। पेज स्क्रॉल करें और एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड (पीसीएम समूह) लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से एमएचटी सीईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।