AIIMS MSc Nursing Result 2026: एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | August 6, 2026 | 05:59 PM IST | 2 mins read
सभी उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके अपने एम्स एमएससी नर्सिंग मार्क्स देख/डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने आज अगस्त सेशन के लिए एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 20 जून को आयोजित की गई। एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिनमें रोल नंबर, परसेंटाइल स्कोर, कैटेगरी और ओवरऑल रैंक की जानकारी दी गई है।
कुल 2,304 उम्मीदवार एम्स नई दिल्ली और अन्य एम्स में एमएससी नर्सिंग के लिए प्रोविजनल रूप से क्वालीफाई हुए हैं। सीट अलॉटमेंट ऑनलाइन किया जाएगा। चॉइस भरने का समय, सीट अलॉटमेंट के नियम जल्द जारी किए जाएंगे।
सभी उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके अपने मार्क्स देख/डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स, जैसे सीट अलॉटमेंट शेड्यूल के लिए रेगुलर रूप से वेबसाइट देखते रहें।
AIIMS MSc Nursing Result 2026: उम्मीदवारों का चयन अस्थायी
समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में स्थान तय करने के लिए पहले कम नेगेटिव मार्क्स वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है। यदि फिर भी बराबरी रहती है, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा गया है।
एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों का चयन अभी अस्थायी है और इसे अंतिम तभी माना जाएगा जब रिपोर्टिंग के समय उनकी पात्रता और आवेदन में दी गई जानकारी और मूल दस्तावेजों का सत्यापन हो जाएगा।
Also read RE-NEET Answer Key 2026 (Out) LIVE: री-नीट आंसर की जारी @neet.nta.nic.in; कटऑफ, रिजल्ट डेट जानें
AIIMS MSc Nursing Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
AIIMS MSc Nursing Result 2026: एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट के बाद?
ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्रों की जांच सीट आवंटन से पहले की जाएगी। जांच में यदि कोई अभ्यर्थी संबंधित आरक्षण श्रेणी के लिए पात्र नहीं पाया जाता है, तो उसे अनारक्षित (जनरल) श्रेणी में माना जाएगा।
सभी प्रमाण-पत्रों की जांच होगी और किसी भी चरण में दस्तावेज गलत या अमान्य पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। उम्मीदवार रोल नंबर के क्रम में सभी योग्य उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच