Trusted Source Image

AIIMS INI-CET 2026 Round 1 Result: एम्स आईनआई सीईटी जुलाई सत्र के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी

Saurabh Pandey | June 24, 2026 | 06:41 PM IST | 3 mins read

एम्स नई दिल्ली ने जुलाई 2026 सत्र के लिए आईएनआई-सीईटी सीट आवंटन के पहले दौर का परिणाम घोषित कर दिया है। यह आवंटन उम्मीदवारों की रैंक और प्राथमिकताओं के आधार पर देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में एमडी, एमएस और एमडीएस जैसे पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है।

सीट आवंटन रिजल्ट के बाद सभी उम्मीदवार तुरंत एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यक्तिगत आवंटन स्थिति की जांच करें। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीट आवंटन रिजल्ट के बाद सभी उम्मीदवार तुरंत एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यक्तिगत आवंटन स्थिति की जांच करें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए आईएनआई-सीईटी जुलाई सत्र के सीट आवंटन के पहले राउंड का परिणाम घोषित कर दिया है। यह आवंटन देश भर के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में एमडी (MD), एमएस (MS), एमसीएच (MCh - 6 वर्ष), डीएम (DM - 6 वर्ष) और एमडीएस (MDS) पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है।

एम्स आईनआई सीईटी में सफल उम्मीदवारों को योग्यता और प्राथमिकताओं के आधार पर देश के इन शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में सीटें आवंटित की गई हैं:

  • एम्स (AIIMS), नई दिल्ली
  • पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़
  • जिपमर (JIPMER), पुडुचेरी
  • निमहंस (NIMHANS), बेंगलुरु

सीट आवंटन रिजल्ट के बाद सभी उम्मीदवार तुरंत एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यक्तिगत आवंटन स्थिति की जांच करें। सीट आवंटन के इस पहले दौर के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित संबंधित संस्थानों में जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और प्रवेश की अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करना होगा।

AIIMS INI-CET 2026 Round 1 Result: सीट आवंटन

  1. योग्यता और प्राथमिकता - सीटें पूरी तरह से मेरिट सूची में उम्मीदवारों द्वारा हासिल किए गए शीर्ष स्थान और काउंसलिंग के दौरान चुनी गई उनकी पसंदीदा प्राथमिकताओं के आधार पर आवंटित की गई हैं।
  2. रैंक और श्रेणी - उम्मीदवारों को उनकी ओवरऑल रैंक और उनकी संबंधित श्रेणियों (जैसे जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि) के नियमों के तहत ही सीटें प्रदान की गई हैं।
  3. लोकप्रिय शाखाओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा - पहले राउंड के परिणामों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार चिकित्सा के विशिष्ट क्षेत्रों जैसे जनरल मेडिसिन, रेडियोडायग्नोसिस, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी और डर्मेटोलॉजी में उम्मीदवारों के बीच बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई।
  4. शीर्ष पसंद - हर बार की तरह इस बार भी एम्स नई दिल्ली की 'मेडिसिन' और 'रेडियोडायग्नोसिस' जैसी प्रतिष्ठित सीटें शीर्ष रैंकर्स (Top Rankers) की पहली पसंद बनी रहीं।

AIIMS INI-CET 2026 Round 1 Result: डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

  1. ऑफर लेटर
  2. सीट अलॉटमेंट स्लिप
  3. फाइनल रजिस्ट्रेशन स्लिप
  4. AIIMS द्वारा जारी एडमिट कार्ड
  5. MBBS/BDS की पहली, दूसरी और तीसरी प्रोफेशनल परीक्षा की मार्कशीट
  6. MBBS/BDS डिग्री सर्टिफ़िकेट।
  7. इंटर्नशिप पूरी होने का सर्टिफिकेट/ इंस्टिट्यूट या कॉलेज के हेड का सर्टिफिकेट
  8. जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट/जन्म प्रमाण पत्र।

IIMS INI-CET 2026 Round 1 Result: रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि

  1. अंतिम तिथि - पहले राउंड में सीट पाने वाले सभी सफल उम्मीदवारों को 30 जून 2026 को शाम 5 बजे तक (रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  2. अनुपस्थिति का परिणाम - यदि कोई उम्मीदवार 30 जून 2026 की समय-सीमा तक रिपोर्ट करने में विफल रहता है, तो उसका सीट आवंटन स्वतः ही रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वह काउंसलिंग के आगे के सभी राउंड के लिए अयोग्य हो जाएगा और इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, ऐसे उम्मीदवार 'ओपन राउंड' (यदि आयोजित होता है) में भाग ले सकेंगे।

Also read UP GNM Counselling 2026: यूपी जीएनएम काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन जारी, शुल्क, राउंडवाइज शेड्यूल जानें

दूसरे राउंड की काउंसलिंग और अपग्रेडेशन के नियम

जो उम्मीदवार दूसरे राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र होना चाहते हैं, उनके लिए निम्नलिखित शर्तें लागू होंगी:

  1. सीट अपग्रेडेशन नीति - यदि 'ऑप्शन 2' चुनने वाले किसी उम्मीदवार को दूसरे राउंड की काउंसलिंग में उसकी पसंद के अनुसार कोई नई (बेहतर/उच्च प्राथमिकता वाली) सीट आवंटित हो जाती है, तो उसे उस नई सीट को स्वीकार करना ही होगा।
  2. पुरानी सीट पर अधिकार नहीं - नया आवंटन होते ही पहले राउंड में आवंटित की गई सीट स्वचालित रूप से निरस्त और मुक्त हो जाएगी। उम्मीदवार पहली सीट पर अपना दावा बरकरार नहीं रख सकता।
  3. लगेगा भारी जुर्माना - यदि उम्मीदवार दूसरे राउंड में आवंटित की गई नई सीट को स्वीकार नहीं करता है या वहां जॉइन करने में विफल रहता है, तो उस पर 3 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications