AIIMS INI SS 2024: एम्स आईएनआई एसएस ओपन राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 17 फरवरी तक करें रिपोर्ट
Abhay Pratap Singh | February 9, 2024 | 07:45 PM IST | 1 min read
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट न करने पर ओपन राउंड रजिस्ट्रेशन के समय अभ्यर्थी द्वारा जमा किए गए 3 लाख रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एम्स आईएनआई एसएस ओपन राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई एसएस 2024 परिणाम देख सकते हैं।
नोटिस में बताया गया कि जिन उम्मीदवारों को ओपन राउंड काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, वे 17 फरवरी शाम 5 बजे तक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
आगे कहा गया कि उम्मीदवारों को तिथि और समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज के साथ MyPage से डाउनलोड किए गए ऑफर लेटर के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्ट न करने पर ओपन राउंड पंजीकरण के समय जमा किए गए 3 लाख रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।
एम्स आईएनआई एसएस 2024 सीट आवंटन परिणाम: ऐसे जांचे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर AIIMS INI SS January 2024 seat allotment result पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचे और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवंटिक कॉलेज में रिपोर्ट के दौरान उम्मीदवारों को सभी प्रोफेशनल मार्कशीट के साथ एमबीबीएस की ओरिजनल डिग्री, 3 लाख रुपये की जमा पर्ची, ऑफर लेटर, इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट स्लिप, एम्स द्वारा जारी एडमिट कार्ड, एमडी/एमएस मार्कशीट सर्टिफिकेट व एमसीआई/डीएमसी/राज्य मेडिकल द्वारा जारी स्थायी या प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ अन्य मार्कशीट व दस्तावेज ले जाना जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई