AIIMS INI SS 2024: एम्स आईएनआई एसएस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 28, 2024 | 02:55 PM IST | 1 min read
आईएनआई एसएस सीट आवंटन मेरिट सूची, सामान्य मेरिट सूची (सीएमएल) और एम्स मेरिट सूची (एएमएल) के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और विकल्पों का प्रयोग करना होगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने आईएनआई एसएस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल (शाम 5.00 बजे तक) तक है।
विभिन्न एम्स संस्थानों में जुलाई सत्र के लिए आईएनआई एसएस 2024 परीक्षा का पहला चरण पोस्ट-डॉक्टरल [डीएम/एम.सीएच.(3 वर्ष)/एमडी (अस्पताल प्रशासन)] पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
डीएम/एमसीएच/एमडी-अस्पताल प्रशासन में प्रवेश के लिए आईएनआई एसएस परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण लिखित परीक्षा है जो सभी इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस (आईएनआई) के लिए मान्य है, जबकि दूसरा चरण केवल एम्स में प्रवेश के लिए मान्य है। दूसरे चरण के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को पहले चरण की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, जिसे विभागीय मूल्यांकन कहा जाता है। पहले चरण की लिखित परीक्षा का परिणाम 2 मई 2024 को घोषित किया जाएगा।
INI-SS 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- 'शैक्षणिक पाठ्यक्रम' पर जाएं INI-SS लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- अब पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- यदि पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें, पाठ्यक्रम और कॉलेज चुनें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’