Trusted Source Image

AIIMS INICET July 2024: एम्स आईएनआईसीईटी जुलाई के लिए पंजीकरण शुरू, पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 07:54 PM IST | 2 mins read

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस आईएनआई सेट जुलाई 2024 एग्जाम देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 19 मई को आयोजित की जाएगी।

Back

INI CET College Predictor

Know your Admission Chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Institutes As per Your Rank

Check Now
एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 18 मार्च से एम्स आईएनआईसीईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई-सीईटी) के माध्यम से उम्मीदवार एमडी, एमएस, डीएम और एमडीएस जैसे विभिन्न पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। एम्स आईएनआई सेट 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुधार विंडो खोली जाएगी।

एम्स आईएनआईसेट जुलाई 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों/ फॉरेन नेशनल/ ओसीआई उम्मीदवारों को 4000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 3200 फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट से एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी, एमएस, डीएम-6 वर्ष, एमसीएच-6 वर्ष के लिए एमबीबीएस डिग्री और एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 31 जुलाई 2024 को या उससे पहले 12 महीने की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप/ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी कैंडिडेट को पूरी करनी होगी।

AIIMS INI CET July 2024: आवेदन करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से एम्स आईएनआई सेट जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें:

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध AIIMS INICET July 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 परीक्षा 19 मई को देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। वहीं, एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड 13 मई को जारी किया जाएगा। एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2024 एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications