INI CET Admit Card 2026: एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 2, 2025 | 09:24 AM IST | 1 min read
एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 1 नवंबर को आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 (INI CET January 2026) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एम्स आईएनआई सीईटी 2026 हाल टिकट में अभ्यर्थी नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि एवं समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता की जांच कर सकते हैं।
एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनवरी 2026 सत्र के लिए एमडी, एमएस, एमसीएच (6 वर्ष), डीएम (6 वर्ष), एमडीएस और एमडी (अस्पताल प्रशासन) जैसे स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी।
Also read आईआईटी, एम्स जोधपुर के शोधकर्ताओं ने बच्चों में कुपोषण की पहचान के लिए विकसित किया एआई फ्रेमवर्क
जनवरी 2026 सत्र के लिए आईएनआई सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
एम्स आईएनआई सीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
AIIMS INI CET January 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड जनवरी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, “शैक्षणिक पाठ्यक्रम” पर क्लिक करें।
- एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और आईेनआई सीईटी हाल टिकट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज