AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 27 जून को एग्जाम
Santosh Kumar | June 19, 2026 | 07:47 PM IST | 1 min read
एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा 27 जून को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एम्स बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी (पोस्ट-बेसिक) नर्सिंग और अन्य नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड विवरण
एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, सेंटर का पता और ज़रूरी निर्देश जैसी जानकारी होती है। एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्ती से मना है। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दिए स्टूडेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर बने अंडरग्रेजुएट सेक्शन को ओपन करें।
- कोर्स से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आईडी लॉग इन करें।
- एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। अलग-अलग एम्स संस्थानों में सीटों का आवंटन मेरिट, आरक्षण और पसंद के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET Retest 2026: टेलीग्राम बैन होने से नहीं रुकेंगे पेपर लीक, केजरीवाल बोले- छात्रों को सड़कों पर उतरना होगा
केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 'मैसेजिंग' ऐप पर प्रतिबंध लगाना समस्या का समाधान नहीं है और दावा किया कि अधिकारी इस मुद्दे से निपटने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच