Live

AIBE 22 Registration 2026 Live: एआईबीई 22 पंजीकरण कल से; जानिए डायरेक्ट लिंक, पात्रता, शुल्क, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 01:25 PM IST | 1 min read

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) पास करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स भारत में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए पात्र होते हैं।

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन लिंक 19 अगस्त को सक्रिय होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा 22 (AIBE XXII) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद 19 अगस्त 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को 3500 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

AIBE XXII Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा कार्यक्रम

  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से 3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम पूरा किया हो। अंतिम साल/ लास्ट सेमेस्टर वाले कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • एआईबीई 22 एग्जाम का आयोजन 29 नंवबर को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

AIBE 22 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आधिकारिक एआईबीई पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read AIBE 22 Notification 2026: एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए आवेदन कल से allindiabarexamination.com पर होगा शुरू

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) पास करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स भारत में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए पात्र होते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

All India Bar Exam (AIBE) 22 Notification 2026: शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार एआईबीई 22 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 19 अगस्त 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 28 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 14 नवंबर 2026
एआईबीई 22 परीक्षा तिथि 29 नवंबर 2026
एआईबीई 22 रिजल्ट की संभावित तिथि 7 से 10 जनवरी 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन लिंक 19 अगस्त से 22 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डेट, आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

August 18, 2026 | 01:25 PM IST

AIBE 22 exam date 2026: एआईबीई 22 एग्जाम डेट

एआईबीई 22 परीक्षा 19 नवंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर में 100 एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

August 18, 2026 | 12:43 PM IST

AIBE 2026 registration Fees: एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन फीस

एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ऑलाइन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी को 3500 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को 2500 रुपये देना है।

August 18, 2026 | 12:02 PM IST

Aibe registration 2026 last date: एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट

ऑल इंडिया बार एग्जाम 22 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 तक शुरू रहेगी और आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

August 18, 2026 | 12:02 PM IST

AIBE 22 Registration 2026 Live: अखिल भारतीय बार परीक्षा 2026

एआईबीई 22 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 19 अगस्त 2026 से शुरू होगी। लॉ स्टूडेंट को अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]