Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 07:52 AM IST | 1 min read
एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल 19 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22वीं के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कल 19 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है, जबकि एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक इसमें सुधार कर सकेंगे।
जो उम्मीदवार अभी 3-साल या 5-साल के एलएलबी डिग्री कोर्स के आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे एआईबीई के लिए रजिस्टर करने के पात्र हैं। क्वालिफाई करने के लिए इन उम्मीदवारों का पिछले सेमेस्टर का कोई भी पेपर बैकलॉग नहीं होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने एलएलबी कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन उन्हें अभी तक डिग्री नहीं मिली है, उन्हें पहले सभी सेमेस्टर की मार्कशीट देना होगा।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22वीं परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 नवंबर से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ भी लेकर जाना होगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कट-ऑफ 68.25 अंक है।
Santosh Kumar