Trusted Source Image

MPESB Group 3 CRE 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 1040 पदों पर होगी भर्ती

Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 10:49 AM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है।

एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPBSE) ने आज से ‘ग्रुप-3, सब-इंजीनियर, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) 2026’ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 18 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 6 सितंबर तक का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र देना होगा। पोर्टल चार्ज 60 रुपये है।

आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 1040 पदों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित के 381 पद शामिल हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 90 पद, एससी के लिए 156 पद, एसटी के लिए 141 पद और ओबीसी के लिए 272 पद आरक्षित किए गए हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 ऑनलाइन परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी।

Also readKVS, NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस टियर 2 फेज 1 का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, परिणाम लिंक एक्टिव

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय/ट्रेड में आईटीआई/ डिप्लोमा/ डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।

नोटिस के अनुसार, आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू है। एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई 2026 परीक्षा में केवल एक पेपर होगा। प्रश्न पत्र में कुल 200 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी ग्रुप 3 सीआरई नोटिफिकेश 2026 जांच सकते हैं।

MPESB Group-3 Combined Recruitment Online Form 2026: आवेदन पत्र

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीईएसबी ग्रुप 3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • ‘ग्रुप 3 सब इंजीनियर सीआरई 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें, शुल्क जमा करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications