Trusted Source Image

Jharkhand Protest: जेएसएससी कार्यालय पर सीआईडी की छापेमारी, परीक्षा में गड़बड़ी मामले में 20 गिरफ्तार

Press Trust of India | August 18, 2026 | 08:50 AM IST | 2 mins read

सीआईडी ने राज्य की कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के दफ्तर में छापेमारी की। सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि हम अलग-अलग परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेएसएससी ऑफिस में छापेमारी कर रहे हैं।

कैबिनेट की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फैसले की घोषणा की। (इमेज-एआई जेनरेटेड)
कैबिनेट की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फैसले की घोषणा की। (इमेज-एआई जेनरेटेड)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कार्यालय पर क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पिछले 24 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में हम जेएसएससी कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सितंबर 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, उनका दावा है कि 135 प्रश्नों में से 120 प्रश्न लीक हो गए थे। प्रदर्शनकारी झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधारों और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं।

सीआईडी ने भर्ती परीक्षा में हुई 'अनियमितताओं' के सिलसिले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। खियांगते पिछले साल फरवरी में राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जेपीएससी के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। उन्हें 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम रद्द

झारखंड कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL और TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं, परिणामों और चयनों को रद्द करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 2014 से जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं की व्यापक जांच के आदेश भी दिए हैं।

सीबीआई जांच की मांग

जयपाल मुंडा स्टेडियम में बैठीं प्रदर्शनकारी सविता कुमारी कहती हैं कि मुख्यमंत्री ने TDPL लिमिटेड द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा रद्द कर दी है, और कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। हम इससे बहुत खुश हैं और हमने जश्न भी मनाया है। हालांकि, सीबीआई जांच की हमारी मुख्य मांग पूरी नहीं हुई है, और 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षाएं भी रद्द नहीं की गई हैं। हम CBI जांच चाहते हैं, क्योंकि सीआईडी ने पहले भी कई जांच की हैं, लेकिन हमें मनचाहे नतीजे नहीं मिले।

Also read Bombay HC Clerk Exam Row: बंबई एचसी लिपिक टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों ने की दोबारा एग्जाम की मांग

सीआईडी पर भरोसा नहीं

उन्होंने कहा कि अगर हमें नतीजे पहले मिल गए होते, तो शायद आज हम सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन नहीं कर रहे होते। 2023 के JSSC CGL मामले के दौरान सीआईडी पहले ही हमारा भरोसा तोड़ चुकी है। तो हम कैसे यकीन करें कि JSSC CGL रद्द करने के बाद सरकार उन लोगों को सीटें नहीं देगी जिनसे पैसे लिए गए थे?"

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल

मुख्यमंत्री द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल में झारखंड के मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल खत्म की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications