Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 22 परीक्षा 2026 का आयोजन 29 नवंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 14 नवंबर को उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज से अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 22) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर 19 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2026 है।
सामान्य/ ओबीसी कैंडिडेट को 3500 रुपये और एससी/ एसटी को 2500 रुपये का भुगतान एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करना होगा। आवेदकों को बैंक शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा। शुल्क जमा करना की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है, जबकि एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 3 साल का एलएलबी या 5 साल का इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम पूरा करने वाले और अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एआईबीई 22 परीक्षा 2026 का आयोजन 29 नवंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 14 नवंबर को उपलब्ध होगा।
ऑल इंडिया बार एग्जाम में उपस्थित होने के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित की जाती है। एलएलबी की डिग्री प्राप्त लॉ ग्रेजुएट्स को वकालत करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य है। एआईबीई में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रोग्राम (CoP) दिया जाता है।
एआईबीई 22 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 23 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एआईबीई 22 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
उम्मीदवार एआईबीई 22 फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: