AIBE 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट और ओएमआर शीट रीचेकिंग के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें अंतिम तिथि, लिंक और शुल्क
Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 07:32 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपनी एआईबीई 21 ओएमआर शीट रीचेकिंग 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) रिजल्ट 2026 और ओएमआर शीट रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर 28 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में लागू शुल्क भुगतान के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपनी ओएमआर शीट की रीचेकिंग के लिए 500 रुपये का ऑनलाइन रीचेकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन पोर्टल (भौतिक प्रतियां सहित) के अलावा किसी अन्य मोड के माध्यम से या 500 रुपये के निर्धारित शुल्क के भुगतान के बिना जमा किए गए रीचेकिंग आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बीसीआई के अनुसार, “जो उम्मीदवार अपने परिणाम और ओएमआर शीट की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे अपने एआईबीई पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 28 जुलाई को शाम 5:00 बजे खुलेगा और 4 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगा।”
रीचेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपडेट किए गए परिणाम (यदि कोई हो तो) के संबंध में उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। एआईबीई 21 रिजल्ट की घोषणा 18 जुलाई को की गई, जिसका कुल पास प्रतिशत 65.92% दर्ज किया गया। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाएगा।
एआईबीई 21 परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,10,909 पुरुष; 64,784 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीसीआई पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
AIBE 21 Result and OMR 2026 rechecking: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 21 रिजल्ट एंड ओएमआर शीट रीचेकिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- कैंडिडेट एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- “OMR शीट रीचेकिंग” टैब पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और स्कोर से असंतुष्ट होने का कारण चुनें।
- फॉर्म सबमिट करें, लागू फीस जमा करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल