AIAPGET 2026 Exam City Slip: एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा 22 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 07:01 PM IST | 1 min read
एआईएपीजीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर 13 अगस्त से एआईएपीजीईटी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट शहर सूचना पर्ची में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, और आवंटित परीक्षा शहर/ जिला सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
एनटीए की ओर से एआईएपीजीईटी 2026 का आयोजन 22 अगस्त (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एआईएपीजीईटी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो।” नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को AIAPGET 2026 परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
AIAPGET Advance City Intimation 2026: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईएपीजीईटी सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं:
- एनटीए एआईएपीजीईटी पोर्टल https://exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाएं।
- होमपेज पर एआईएपीजीईटी 2026 - एडवांस सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- एआईएपीजीईटी 2026 एग्जाम सिटी जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम