Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 06:19 PM IST | 2 mins read
एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर लॉ एडमिट कॉर्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2026 के तहत असिस्टेंट मैनेजर लॉ और डिप्टी मैनेजर लॉ लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाकर एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर लॉ एडमिट कॉर्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार कॉल लेटर में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, निर्देश और फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
लिखित परीक्षा 23 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड आयोजित की जाएगी। एसबीआई एससीओ परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ लॉ एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) एवं डिप्टी मैनेजर (लॉ) भर्ती 2026-27 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल है। रिटन एग्जाम में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। एसबीआई लॉ ऑफिसर एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 49 पद भरे जाएंगे, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर लॉ के 20 पद और डिप्टी मैनेजर लॉ के 29 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई लॉ ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: