AIAPGET Counselling 2025: एआईएपीजीईटी राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट पर एएसीसीसी ने लगाई रोक, संशोधित काउंसलिंग जल्द
Abhay Pratap Singh | October 12, 2025 | 11:18 AM IST | 1 min read
एआईएपीजीईटी राउंड 2 आवंटन 2025 के परिणाम सभी स्ट्रीम आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के लिए रोक दिए गए हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (AACCC) द्वारा अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। समिति जल्द ही एएसीसीसी पीजी पोर्टल पर एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा करेगी।
एएसीसीसी पीजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान कुछ प्रतिभागी संस्थानों द्वारा नियमों का पालन न करने के कारण, कई उम्मीदवार राउंड-2 की चॉइस फिलिंग अवधि के दौरान अपनी श्रेणी की सीटें नहीं भर पाए। इसलिए, सभी स्ट्रीम आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के अंतिम परिणामों को रोकने का निर्णय लिया गया है।
AIAPGET 2025 स्कोर के आधार पर एएसीसीसीसी पीजी काउंसलिंग 2025 ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाती है। एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 9 अक्टूबर को जारी किया गया था। वहीं, अब संशोधित एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
एएसीसीसी पीजी काउंसलिंग 2025 पीजी आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। अखिल भारतीय रैंक (AIR), सीट उपलब्धता, आरक्षण नीति और अन्य मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाता है।
एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2025 में कुल तीन चरणों (राउंड-1, राउंड-2 और राउंड-3) और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड को शामिल किया गया है। AIAPGET 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड-3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 से 25 अक्टूबर तक निर्धारित है तथा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 अक्टूबर को जारी किया जाना है।
AIAPGET काउंसलिंग 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग को पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,000 रुपए और अन्य उम्मीदवारों को 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार