Agniveer Rally Recruitment 2024: भारतीय सेना अग्निवीर रैली भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि आज, परीक्षा 22 अप्रैल
Santosh Kumar | March 22, 2024 | 09:43 AM IST | 2 mins read
अग्निवीर रैली भर्ती 2024 परीक्षा 22 अप्रैल को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। वहीं जेसीओ परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर रैली भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 22 मार्च को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अग्निवीर रैली भर्ती 2024 परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
अग्निवीर रैली का लक्ष्य भारतीय सेना में भर्ती के माध्यम से कई पदों को भरना है। इनमें यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी जैसे कई अन्य राज्यों के लिए एआरओ पद की रिक्तियां जारी की गई हैं। सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूड, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के लिए वैकेंसी निकली है।
इसके अलावा महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के पद भी हैं। वहीं जेसीओ धार्मिक शिक्षक, पंडित गोरखा, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, बोध भिक्षु के पद भी शामिल हैं।
Agniveer Bharti 2024: चयन प्रक्रिया
Agniveer Rally Recruitment 2024 परीक्षा 22 अप्रैल को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। वहीं जेसीओ परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई के बीच आयोजित होगी। सेना में शामिल होने वाले युवकों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे।
Agniveer Rally Vacancy 2024: आयु सीमा
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए। सोल्जर टेक्निकल के लिए उम्र 17.5 से 23 साल के बीच तय की गई है, जबकि सोल्जर फार्मा के लिए उम्र 19-25 साल के बीच निर्धारित है। साथ ही जेसीओ धार्मिक शिक्षक के लिए 27 से 34 साल के बीच होना जरूरी है।
Also read Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Indian Army Vacancy 2024: शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर रैली भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं हैं। उदाहरण के लिए, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है, टेक्निकल के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना, अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
इसके अलावा अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है, महिला मिलिट्री पुलिस के लिए 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
Agniveer Rally Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिये गए चरणों का पालन करके Agniveer Rally Recruitment 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- साइट पर जाने के बाद कॅप्चा दर्ज करें।
- 'JCO or Agniveer Apply Link' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां खुद को रजिस्टर करें और विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब भरे हुए आवेदन पुष्टिकरण फॉर्म को डाउनलोड करें
अगली खबर
]JNVST Result 2024 Class 6 and 9 Live: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 रिजल्ट जल्द, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
नतीजे जारी होने के बाद छात्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें