AAI Admit Card 2025: एएआई एडमिट कार्ड सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के लिए aai.aero पर जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 10, 2025 | 08:27 AM IST | 2 mins read
एएआई असिस्टेंट 2025 भर्ती परीक्षा 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज/ अकाउंट्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स) और जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से एएआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद के लिए परीक्षा 21 अप्रैल को और सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) के लिए परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एएआई हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
AAI Admit Card 2023 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एएआई हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर’ अनुभाग पर विजिट करें।
- एएआई एडमिट कार्ड 2025 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एएआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एएआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
AII Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
सीनियर असिस्टेंट पद के लिए -
- 50% प्रश्न आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विषय पर आधारित होंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
- शेष 50 प्रतिशत में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी शामिल होंगे।
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए -
- 50% प्रश्न पद के लिए शैक्षिक योग्यता पर आधारित होंगे, जिसमें बेसिक अंकगणित और बेसिक विज्ञान (10वीं कक्षा स्तर) शामिल होंगे।
- शेष 50% में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य योग्यता (12वीं कक्षा स्तर) और प्रारंभिक अंग्रेजी/व्याकरण (10वीं कक्षा स्तर) शामिल होंगे।
AII Assistant Selection Process 2025:चयन प्रक्रिया
एएआई असिस्टेंट भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर साक्षरता टेस्ट (हिंदी) और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 224 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा