NEET Exam: ‘री-नीट’ का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देने और छात्रों का फीस रिफंड हड़पने वाले 3 लोग गिरफ्तार
Press Trust of India | June 15, 2026 | 10:18 PM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के कोटा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से आगामी 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करके छात्रों से धोखाधड़ी की थी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowअहमदाबाद: अहमदाबाद पुलिस ने दोबारा आयोजित होने वाली नीट (री-नीट) परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देने और नीट उम्मीदवारों के खाते हैक कर उन्हें वापस मिलने वाले परीक्षा शुल्क को हड़पने के आरोप में अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के कोटा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से आगामी 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करके छात्रों से धोखाधड़ी की थी।
आरोपियों ने "प्राइवेट माफिया" के नाम से 8 टेलीग्राम चैनल बनाए थे और कथित तौर पर यह झूठा दावा करते हुए विज्ञापन प्रसारित किए थे कि उनके पास दोबारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र हैं और वे इसे उपलब्ध करा सकते हैं।
NEET UG 2026 Exam: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच में दोनों आरोपियों के बैंक खातों से करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। पुलिस ने जयपुर के सुमेर सिंह मीणा और कोटा के आकाश मीणा को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम चैनलों के जरिए लोगों को फंसाते थे।
दूसरे मामले में, बिहार के गयाजी निवासी नवीन यादव ने कथित तौर पर कमजोर पासवर्ड का फायदा उठाकर नीट पोर्टल पर करीब 150 उम्मीदवारों के खातों तक पहुंच हासिल कर ली।
इसके बाद उसने 3 मई को हो चुकी मूल नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद सरकार द्वारा वापस (रिफंड) की जा रही परीक्षा शुल्क की राशि को अपने खातों में स्थानांतरित कर लिया।
आरोपी 150 खातों को हैक करने में सफल
अहमदाबाद के एक निवासी ने साइबर अपराध पुलिस थाने में अपनी बेटी का नीट पासवर्ड चोरी होने की शिकायत की। नवीन यादव ने करीब 350 खातों को निशाना बनाया और उनमें से लगभग 150 खातों को हैक करने में सफल रहा।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने इन उम्मीदवारों द्वारा दिए गए बैंक विवरण को हटाकर अपने बैंक खाते की जानकारी डाल दी, ताकि रीफंड की राशि उसके खाते में जमा हो जाए। अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल