LiveTrusted Source Image

NEET Admit Card 2026 Live: रीनीट एडमिट कार्ड जल्द @neet.nta.nic.in; एग्जाम डेट, टाइम, गाइडलाइंस जानें

Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 11:59 AM IST | 1 min read

नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल कैंडिडेट एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
re neet admit card 2026: नीट यूजी 2026 रीएग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
re neet admit card 2026: नीट यूजी 2026 रीएग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 की पुनः परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रीनीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट रीएग्जाम 2026 का आयोजन 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा। एनटीए ने रीनीट एग्जाम 2026 के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। नीट पुनर्परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

रीनीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

Also readRe-NEET UG 2026 Paper Leak: सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी, PIB ने जारी किया अलर्ट!

इससे पहले, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए रीनीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून, 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दी थी, जिसमें उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला का नाम जांच सकते हैं। नीट यूजी रीएग्जाम 2026 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000/ 011-69227700 और neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें, पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद पुनः आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। परीक्षा समय में बढ़ोतरी के साथ ही अब उम्मीदवारों को दो के बजाय 4 रफ वर्क पेज मिलेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए NTA की वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ पर जाएं।

RE NEET Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके री नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नीट रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • जांचें और नीट री एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

neet admit card परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय, दिशानिर्देश, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

June 14, 2026 | 11:59 AM IST

national testing agency: रीनी एडमिट कार्ड विवरण

नीट एडमिट कार्ड में में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्रों को जल्द से जल्द एनटीए की हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। प्रवेश पत्र मेंनिम्नलिखित जानकारी जांच सकते हैं: 

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का पता (आदि)। 

June 14, 2026 | 11:18 AM IST

neet admit card 2026: आवश्यक दस्तावेज

रीनीट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • रीनीट एडमिट कार्ड 2026
  • मूल फोटो पहचान पत्र

June 14, 2026 | 11:18 AM IST

NEET Admit Card 2026 Live: नीट एडमिट कार्ड कब आएगा?

एनटीए ने अभी तक नीट रीएग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। परीक्षा एजेंसी जल्द ही रीनीट एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications