Trusted Source Image

NEET Retest 2026: एनटीए ने नीट पेपर लीक के आरोपों से जुड़ी शिकायतों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया

Santosh Kumar | June 15, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने नीट यूजी के लिए रिपोर्टिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन की है।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी रिपोर्टिंग विंडो innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी रिपोर्टिंग विंडो innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट पेपर लीक और दूसरी अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों के लिए एक खास रिपोर्टिंग पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए उम्मीदवार, माता-पिता और आम लोग सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एनटीए का कहना है कि इस पहल से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। नीट यूजी के लिए रिपोर्टिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है।

एनटीए ने उम्मीदवारों, अभिभावकों, कोचिंग संस्थानों और आम जनता के लिए रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके जरिए वे नीट परीक्षा से जुड़े संदिग्ध दावों, अनधिकृत कंटेंट या धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

यूजर घटना की प्रकृति, उस प्लेटफॉर्म या चैनल का विवरण जहां इसे देखा गया, घटना की तारीख और समय जैसी जानकारी दे सकते हैं, और जहां भी उपलब्ध हो, स्क्रीनशॉट, लिंक या दस्तावेज जैसे सबूत भी अपलोड कर सकते हैं।

NEET Retest 2026: पेपर लीक दावों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल लिंक

रिपोर्टिंग पोर्टल विंडो innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है। इसके अलावा, ऐसी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों, यानी nta.ac.in और neet.nta.nic.in के जरिए भी साझा की जा सकती है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले किसी के पास भी प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होता और ऐसे सभी दावे पूरी तरह झूठे हैं। एनटीए द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।

Also readRE-NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 21 जून को एग्जाम, जानें गाइडलाइंस

NEET 2026 Paper Leak Claims: इन मामलों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल

एनटीए ने इन मामलों से जुड़ी जानकारी की रिपोर्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म शुरू किया है-

  • जो वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल नीट 2026 का प्रश्न पत्र या आंसर-की देने का दावा करें।
  • जो व्यक्ति या गिरोह पैसे लेकर पेपर लीक, परीक्षा सामग्री या पक्का रिजल्ट दिलाने का दावा करें।
  • जो लोग खुद को एनटीए अधिकारी, परीक्षा कर्मचारी या सरकारी प्रतिनिधि बताकर धोखाधड़ी करें।
  • ऐसी कोई भी पोस्ट, वीडियो, मैसेज या गतिविधि जो छात्रों और उनके परिवारों को गुमराह करे, ठगे या डर फैलाने की कोशिश करे।

एनटीए, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करेगा। गलत जानकारी की शिकायत व्हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर भी की जा सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications