Santosh Kumar | June 14, 2026 | 08:31 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रीटेस्ट के लिए पुराना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा; सभी उम्मीदवारों के लिए नया हॉल टिकट डाउनलोड करना अनिवार्य है।
नीट 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
रीनीट 2026 यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। इसमें से 15 मिनट अतिरिक्त समय बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, निर्देश पढ़ने और ओएमआर शीट भरने के लिए दिया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके री-नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं। इस बार, प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए 4 पेज दिए जाएंगे, जबकि पहले केवल दो पेज होते थे। नीट यूजी 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार नीट यूजी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर उस पर एक फोटो चिपकाएं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज की फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को स्क्राइबके बारे में जानकारी पहले ही देनी होगी। परीक्षा पेन-और-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।